सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस !

सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती

सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस !

 

बिहार/सुपौल: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र में काफी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय में प्रमुख विजय कुमार यादव ने झंडोत्तोलन किया।

झंडा तोलन में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती श्वेता, अंचलाधिकारी जयराम प्रसाद सिंह, मनोज यादव, महेंद्र प्रसाद साह तथा अंचल प्रखंड मनरेगा के सभी कर्मी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल थे।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

उधर प्रखंड कृषि कार्यालय में मिथिलेश कुमार, डाकघर में मुन्ना कुमार, जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, विश्वनाथ इंटर महाविद्यालय में प्राचार्य महेंद्र प्रसाद साह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ रामनिवास प्रसाद, मध्य विद्यालय भपटियाही में प्रधान अखिलेश कुमार, भपटियाही थाना में थानाध्यक्ष राघव शरण, कांग्रेस कार्यालय में महेश पांडे, महिला कांग्रेस कार्यालय में सावित्री देवी, भाजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार मेहता, राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रामनंदन यादव, लोजपा कार्यालय में महादेव पासवान, उच्च विद्यालय भपटियाही में प्रधान सुधीर कुमार यादव तथा

छिटही हनुमान नगर में मुखिया बीवी नसीमा खातून, शाहपुर पृथ्वी पट्टी में मुखिया सतीश कुमार, झिल्ला डुमरी में मुखिया निर्मला देवी, पिपरा खुर्द में मुखिया अवधेश प्रसाद साहू, पंचायत भवन भपटियाही में मुखिया नीलम मेहता, बनैनिया में मुखिया श्याम कुमार यादव, ढ़ोली में मुखिया सुमित्रा देवी, सरायगढ़ में मुखिया सुनीता देवी, लालगंज मुखिया पन्ना देवी, जीविका कार्यालय में सुकेश मिश्रा, बीआरसी मे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी ने झंडोत्तोलन किया।

झंडोतोलन सभी सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों में भी किया गया। भक्ति आई बाजार स्थित विभिन्न बैंकों में शाखा प्रबंधक द्वारा झंडोत्तोलन किया गया, जिसमें कई प्रमुख लोग शरीक हुए। विभिन्न जगहों पर हुए झंडोत्तोलन कार्यक्रम में प्रोफेसर सूर्यनारायण मेहता, पूर्व प्राचार्य अवध नारायण सिंह, मनोज यादव, विजय कुमार सिंह, नारायण रजक तथा पंचायत समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!