उत्क्रमित उच्च विद्यालय मधुबनी में पुस्तकोत्सव समारोह का किया गया आयोजन !

सुपौल/भीमपुर:सुमित जयसवाल

उत्क्रमित उच्च विद्यालय मधुबनी में पुस्तकोत्सव समारोह का किया गया आयोजन !

पुस्तकें किसी भी विचार, संस्कृति या भावना के प्रचार-प्रसार का सबसे सशक्त माध्यम होती हैं- प्रेम

बिहार/सुपौल: छातापुर प्रखण्ड क्षेत्र के मधुबनी पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मधुबनी पंचायत के माननीय मुखिया सीतानंद झा उर्फ सुनील बाबू की अध्यक्षता में पुस्तकोत्सव समारोह आयोजित कर छात्रों के बीच पुस्तक का वितरण किया गया। इस अवसर पर मधुबनी मुखिया श्री झा ने कहा कि जिस व्यक्ति की दोस्ती किताबो से हो जाती है उसको किसी अन्य दोस्तो की जरूरत नहीं पड़ती है।पुस्तकें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती है, जो की हमे अनमोल ज्ञान देती है।


वही पुस्तक वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए उत्क्रमित उच्च विद्यालय मधुबनी के प्रधानाध्यापक सह संकुल संचालक प्रेम कुमार ने कहा कि पुस्तकें आज की मानव सभ्यता के मूल में है। पुस्तकों के माध्यम से एक पीढ़ी का ज्ञान दूसरी पीढ़ी तक पहुंचता है और युगों-युगों तक फैलता रहता है, कहा कि पुस्तकें प्रकाशस्तंभ है जो समय के विशाल समुद्र में स्थापित किए गए हैं, पुस्तकें किसी भी विचार,संस्कृति या भावना के प्रचार-प्रसार का सबसे सशक्त माध्यम होती है, उन्होंने  छात्रों को नियमित रूप से पुस्तक के साथ विद्यालय आने के लिए प्रेरित किये।वही शिक्षक आमोद कुमार झा ने कहा कि पुस्तकें प्रेरणा का भण्डार होती है। इन्हें पढ़कर जीवन में कुछ महान कार्य करने की भावना जागृत होती है। इस मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजीत कुमार झा, सचिव सीमा देवी, समाजसेवी अजय  झा,शिक्षक बबलू  कुमार, मनोज कुमार यादव, अनिल साह, शिक्षिका आरती झा, बाणी देवी, बेबी कुमारी, ममता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!