विजेंद्र मुखिया ने मतस्यजीवी सचिव पद पर दिया नामांकन ,मतदाताओं की भीड़ !

सरायगढ़: विमल भारती

विजेंद्र मुखिया ने मतस्यजीवी सचिव पद पर दिया नामांकन , मतदाताओं की भीड़ !

बिहार/सुपौल: सरायगढ भपटियाही प्रखंड मतस्यजीवी समिति के अध्यक्ष,सचिव,तथा प्रबंध सदस्य के चुनाव हेतु नामांकन का कार्य 17 अक्टुबर को समाप्त हो गया। नामांकन पत्रों की जांच 18 और 19 अक्टुबर को होगा। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चंदा कुमारी ने बताई कि 17 अक्टूबर को सचिव पद पर विजेंद्र मुखिया ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा धनेश्वर मुखिया और महेंद्र मुखिया ने भी सचिव पद पर नामांकन दाखिल किया।

बताया कि अध्यक्ष पद पर राम कुमार मुखिया, शिव नारायण मुखिया और सतनारायण मुखिया ने पर्चा दाखिल किया है। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ने मतस्यजीवी के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए दुर्गानंद मुखिया, कन्या देवी, गुणानंद मुखिया, रानी देवी, कौशल्या देवी, श्री लाल मुखिया, जगदीश मुखिया, लड्डू ,बाटी देवी, सोमनी देवी, लीला देवी और रानी देवी ने पर्चा दाखिल किया है। प्रबंध कार्यकारिणी के 11 पद हैं जिसके लिए 13 पर्चा दाखिल हुआ है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्य के लिए नित्यानंद भार्गव, सत्यनारायण रजक, राज कुमार मेहता को प्रतिनियुक्त किया गया है।


उधर विजेंद्र मुखिया के सचिव पद पर नामांकन देने के बाद आयोजित नामांकन सभा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। विजेंद्र मुखिया ने कहा वह मतस्यजीवी के सचिव पद पर काफी सोच समझ कर अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने दावा किया कि मतस्यजीवी के 540 मतदाताओं में से अधिकांश मतदाता उसके पक्ष में है और उसका जीत सुनिश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!