योनो रजिस्ट्रेशन में अभिषेक को मिला प्रथम पुरस्कार !

gaurish mishra

करजाइन: गौरीश मिश्रा

योनो रजिस्ट्रेशन में अभिषेक को मिला प्रथम पुरस्कार !

 

बिहार/सुपौल : भारतीय स्टेट बैंक करजाईन शाखा में योनो रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सीएसपी संचालक, सहसंचालक व बैंक कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस रजिस्ट्रेशन अभियान में आरबीओ सहरसा में करजाईन एसबीआई शाखा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। करजाईन एसबीआई को प्रथम स्थान दिलाने में सीएसपी सहसंचालक अभिषेक कुमार की अहम भूमिका रही। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रथम स्थान दिया गया।

अभिषेक कुमार के इस प्रदर्शन पर शाखा प्रबंधक अभिषेक टोप्पो एवं सेवा प्रबंधक आशुतोष अमर ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया तथा आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करने के लिए हौसला-अफजाई करते हुए कहा कि अच्छे कार्य का परिणाम अच्छा ही होता है। शाखा प्रबंधक ने कहा कि अभिषेक कुमार का प्रदर्शन आगे से अन्य लोगों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। इस मौके पर क्षेत्रीय पदाधिकारी शशिशेखर सिंह, बैंककर्मी आनंद कुमार, रोहित कुमार, सुमित कुमार, प्रशांत कुमार ने अभिषेक कुमार के कार्य की काफी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!