युवाओं ने मनाया मकर संक्रांति का पर्व !

छातापुर/भीमपुर: सुमित जयसवाल

युवाओं ने मनाया मकर संक्रांति का पर्व !

बिहार/सुपौल: छातापुर प्रखंड क्षेत्र के जीवछपुर पंचायत के रब्बी उत्कर्मित उच्च माध्यमिक विद्यालय में छातापुर उत्तरी भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत कुमार मुखिया के नेतृत्व में युवाओं द्वारा मकर संक्रांति का सांस्कृतिक पर्व मनाया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

इसी दौरान कोशी विभाग के भोलेश्वर प्रसाद एवं विभाग समरसता प्रमुख सिकंदर कुमार ने बताया कि मकर संक्रांति को स्नान- दान का पर्व भी कहा जाता है। इस दिन तीर्थ स्थलों एवं पवित्र नदियों में स्नान का बेहद महत्व है। साथ ही इस दिन तिल, गुड़, चावल, फल आदि का दान से पुण्यफल प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन स्नान- दान से सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं।

छातापुर उत्तरी मंडल अध्यक्ष बसंत कुमार मुखिया ने कहा कि मकरसंक्रांति हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। जिसमें सामाजिक समरसता एवं पारिवारिक सौहार्द का मतलब छिपा होता है। इस दिन घर के बड़े द्वारा तिल, गुड़, चावल का प्रसाद देकर बुढापा में सहारा का वचन भी लेते हैं।

इस दिन दही, चुरा, तिलकुट, लाई मुख्य रूप से बिहार में सभी खाते हैं। खिचड़ी भी इस दिन का मुख्य भोजन है। गाँव मे एक चर्चित कहावत है’ खिचड़ी के चार यार घी, दही, पापड़, अचार’ । सभी लोग बारे ही चाव से इस दिन का आनंद लेते हैं।

वहीं मौके पर विश्वहिंदू परिषद् के सुपौल जिला मंत्री मुकेश यादव, जिला गौ रक्षा प्रमुख बमबम सोनी, धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख चंदन धर्मराज, छातापुर प्रखंड सह संयोजक संजीत कुमार ठाकुर , मंटू कुमार, अनिल कुमार ,ललित राय, लक्ष्मण कुमार, विक्रम कुमार, अविनाश कुमार, रामकिशोर कुमार, बीरेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, संजय कुमार, चंदन भगत, राजेश कुमार, रामाधीन कुमार, मनोज कुमार , शम्भू कुमार ,दिलीप कुमार आसी उपस्थित रहे।

अंत मे सभी ने ‘सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यंतु मां कश्चित् दुख भाग भवेत्। ओम शांतिः शांतिः शांतिः के मंत्रों का जाप कर सभी ने प्रसाद के रूप में खिचड़ी ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!