9 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार !
सिमराही: सुरेश कुमार सिंह
9 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार !
बिहार/सुपौल: रेफरल अस्पताल राघोपुर परिसर में आशा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ और बिहार राज्य आशा फैसिलिटेटर संघ के बैनर तले नौ सूत्री मांगों को लेकर 14वें दिन मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहा।
आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब तक उन लोगों की मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। कहा कि पारितोषिक नहीं मासिक मानदेय, एक हजार में दम नहीं 10 हजार से नियत मासिक मानदेय से कम नहीं, स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी घोषित करो, फैसिलिटेटरों को 20 नहीं 30 दिन का एसवीसी भ्रमण भत्ता पांच सौ भुगतान करो सहित कई अन्य मांगों को लेकर अपनी हुंकार भरी।
मौके पर अंजना कुमारी, रोशनी देवी, पप्पी देवी, रेखा देवी, सुमित्रा देवी, गुलाब देवी, रत्ना भट्टाचार्य, कंचन देवी, रीना कंठ, प्रतिमा सिंह, सीता देवी, पुलंती देवी, रेनू देवी, कंचन देवी, पुनिता देवी, किरण देवी आदि मौजूद थी।