बाढ़ में मुर्गा दुकानदार की गोली मारकर हत्या !
पटना: प्रिया सिंह
बाढ़ में मुर्गा दुकानदार की गोली मारकर हत्या !
बिहार/पटना: बाढ़ के पंडारक थाना क्षेत्र के ममरखाबाद गांव में रविवार की रात्रि सरवन रविदास नामक 35 वर्षीय मुर्गा व्यवसाई को अपराधियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दिया।
सरवन को स्थानीय लोगों के द्वारा बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सरवन अपने घर के पास मुर्गा बेचने का काम करता था और दुकान बंद करके घर लौट रहा था। सरवन के पिता लखन रविदास ने बताया कि उसका किसी से कोई दुश्मनी नहीं था। सरवन की पत्नी आंगनवाड़ी में सेविका का काम करती है और उसके 1 पुत्र और दो पुत्री है।
घटना की सूचना पाकर अनुमंडल के कई थाना की पुलिस अस्पताल पहुंच गई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने की कवायद में जुट गई।