भारतीय जनता पार्टी ने जारी किए नए लिस्ट, जानिए किसे क्या मिला…
छातापुर: आशीष कुमार सिंह
भारतीय जनता पार्टी ने जारी किए नए लिस्ट, जानिए किसे क्या मिला…
बिहार/सुपौल: भारतीय जनता पार्टी के सुपौल जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि ने नए सिरे से जिला कमिटि एवं मंडल अध्यक्ष का चयन कर पदाधिकारियों की सुचि जारी कर दी है, जारी सुचि के मुताबिक छातापुर दक्षिणी मंडल के लिए पवन कुमार हजारी को अध्यक्ष की जिम्मेवारी सोंपी गई है, वहीं बसंत कुमार मुखिया को दोबारा उत्तरी मंडल का अघ्यक्ष बनाया गया है।
जिलामंत्री केशव कुमार गुड्डू की जिम्मेवारी को बढाते हुए उन्हें अब जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है, जबकि व्यवसाई मंच के जिला संयोजक सुरज चंद्र प्रकाश को जिलामंत्री बनाया गया है, सुचि जारी होने के बाद कर्तव्यनिष्ठ लोगों को जिम्मेवारी सौंपे जाने से स्थानीय कार्यकर्ताओ में हर्ष व्याप्त है, वहीं नये मंडल अध्यक्ष द्वय एवं जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने पार्टी हित में भरोसा जताने के लिए बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानियां तथा जिलाध्यक्ष श्री ऋषि के प्रति आभार व्यक्त किया है, कहा कि पार्टी संगठन ने उनलोगों को दायित्व सौंपा उस पर खडा उतरने का हरसंभव कोशिश करेंगे।बधाई देने वालों में वरिष्ठ नेता शालिग्राम पांडेय, सुशील प्रसाद कर्ण, ललितेश्वर पाण्डेय, शिव कुमार भगत, गौरीशंकर भगत, अरविंद राय, रामटहल भगत, बब्बन मिश्र, भोगानंद राजा, सुधीर पाठक, दिनेश झा, मनोज मंडल, शिव शंकर मेहता, जय नारायण शर्मा, चंद्रदेव पासवान, रोहित कुमार सिंह, शत्रुघ्न शर्मा, प्रमोद शर्मा, राजेंद्र साह, अरविंद मेहता, श्रवण सरदार, संतोष दास, नीलम देवी, रंजू देवी, चंद्रिका देवी, चंडिका देवी आदि के नाम शामिल है।