जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण !
सुपौल/राघोपुर: ब्रजेश कुमार
जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण !
बिहार/सुपौल: राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के फिंगलास पंचायत नरहा मोड स्थित अपना आवास पर रामनारायण यादव ने बुधवार को गरीब मजदूर महादलित मसोमात सहित महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया।
वितरण के दौरान राम नारायण यादव ने कहा कि हर साल ठंड बढ़ने पर हम जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण करते आ रहे हैं। बुधवार को 234 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किया।
मौके पर निरंजन झा उर्फ लाल झा, डॉ. रवि शंकर सिंह, रामविलास रजक, मोनू कुमार, बेचू यादव, नित्यानंद यादव, सुनील कुमार, पप्पू कुमार यादव सहित कई अन्य उपस्थित थे।