महिला सशक्तीकरण की दिशा में केंद्र का ऐतिहासिक कदम : नूतन

सुपौल: अभिषेक कुमार झा

महिला सशक्तीकरण की दिशा में केंद्र का ऐतिहासिक कदम : नूतन

बिहार/सुपौल : जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व एमएलसी सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नूतन सिंह ने महिला आरक्षण बिल पास होने को लेकर अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया। इस जश्न कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा समर्थित महिलाएं मौजूद दिखी।

महिला आरक्षण बिल पास होने से महिलाओं में खुशी का माहौल दिख रहा है। पूर्व एमएलसी सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नूतन सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण का जो बिल पास हुआ है महिला को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है। इसको लेकर हम सब महिला हर्षोल्लासित है। आज हमलोग होली-दीवाली सब एक साथ माना रहे हैं। आज हमलोग बहुत खुश हैं। क्योंकि महिलाओं को अब मोदी जी के द्वारा 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है।

उन्होंने ये भी कहा कि महिलाएं बहुत खुशी महसूस कर रही हैं। पहले भी महिलाओं के लिए मोदी जी बहुत कुछ किए हैं। उनका हमेशा से सोच रहा है कि महिला कभी भी पुरुष से कम नहीं रहे और महिलाओं के लिए हर एक सुख सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। आज उन्होंने महिलाओं को और सशक्त किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। मौके पर रंजू झा, सरिता मिश्रा, सीमा कुशवाह, अर्चना मेहता, शक्ति सारिका सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!