मरांची में 30 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार !

पटना: प्रिया सिंह

मरांची में 30 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार !

 

बिहार/पटना: मरांची थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 30 लीटर देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि बिहार राज्य में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

इस आलोक में वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार अवैध शराब कारोबारियों की कारगुजारियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर निरंजन सिंह और शंकर मांझी को गिरफ्तार किया गया है।

जिनके निशानदेही पर तीस लीटर देशी शराब भी बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।उन्होंने बताया कि थानांतर्गत शराब मामले में सख्ती आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!