नीतीश सरकार को कुर्सी से हटाकर उखाड़ नहीं फेकेंगे तब तक यह मुरैठा मेरे सर पर बना रहेगा: सम्राट चौधरी

सहरसा: पंकज राज

नीतीश सरकार को कुर्सी से हटाकर उखाड़ नहीं फेकेंगे तब तक यह मुरैठा मेरे सर पर बना रहेगा: सम्राट चौधरी

मिट्टी को आकार देने वाले प्रजापति समाज भाजपा सरकार को आकार देकर करें प्राण प्रतिष्ठा: सम्राट चौधरी

 

बिहार/सहरसा: संविधान सभा के सदस्य महान देशभक्त रत्नप्पा कुम्भार के जयंती के अवसर पर प्रजापति समाज के द्वारा सहरसा के जिला स्कूल मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन, नीरज कुमार सिंह बबलू, नगर निगम के महापौर बैन प्रिया, महिला प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा, प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष राम अवतार पंडित, भाजपा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, प्रजापति समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष शीला पंडित एवं जज सामंत प्रजापति द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम को मंत्री नीरज कुमार बबलू, डॉक्टर आलोक रंजन, महापौर बैन प्रिया सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम का संयोजक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर शैलेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत पाग व शॉल देकर किया।

जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि संविधान सभा सचिव रत्नप्पा कुम्भार ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सभी वर्गों के लिए संविधान तथा कानून बनाया। लेकिन कांग्रेस ने उसे संविधान की हत्या करते हुए जम्मू कश्मीर में धारा 370 लागू किया, जिससे दलित, पीड़ित, शोषित एवं पिछड़ों को अधिकार से वंचित कर दिया गया। लेकिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने धारा 370 को समाप्त कर जम्मू कश्मीर को देश की मुख्य धारा में शामिल किया। उन्होंने कहा कि विगत 33 वर्षों से बिहार में दो ही आदमी की सरकार का शासन रहा है लेकिन बिहार में गुंडागर्दी एवं अपराध समाप्त नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर कोई अत्याचार नहीं कर पाएगा और ना ही किसी की गुंडागर्दी चलेगी।उन्होने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर बिहार के अपराधी या तो नेपाल भाग जाएंगे या उन्हें ऊपर भेज दिया जाएगा। बिहार को विकसित राज्य बनाना है तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार को अपना पूर्ण बहुमत देने का काम करें। प्रजापति समाज से आग्रह है कि वह जिस प्रकार मिट्टी को आकार प्रदान कर उसमें प्राण प्रतिष्ठा के साथ जीवंत बनाते है। ठीक उसी प्रकार प्रजापति समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी को शक्ति प्रदान करें ताकि इस समाज को मजबूती के साथ समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जा सके। श्री चौधरी ने कहा कि मेरे सर पर बांध मूरैठा मजदूरी का प्रतीक है और मैं आप लोगों से वादा करता हूं कि जब तक नीतीश सरकार को कुर्सी से हटाकर उखाड़ नहीं फेंकेंगे तब तक यह मुरैठा मेरे सर पर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने पूरे बिहार में 11000 शराब की दुकान खोलकर लोगों को शराबी बनाने का काम किया लेकिन आज बिहार के घर-घर में शराब की होम डिलीवरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज राजनीतिक रूप से सजग है।वही अपने राजनीतिक अधिकार को हासिल करने के लिए पूर्ण रूप से एकजुट होकर तैयार है। इस दौरान कुंवर जी प्रजापति, नरेश प्रजापति, रामदेव पंडित, अनिरुद्ध पंडित,अर्जुन पंडित, विभूति कुमार, सीताराम पंडित, जय नारायण पंडित, राजेश प्रजापत, विष्णु देव पंडित, डॉ शशिशेखर सम्राट, शंभू नाथ झा, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, रिंकी कुमारी, अरविंद सिंह, विनय कुमार झा, लक्ष्मी कांत झा, प्रवीण आनंद, रितेश रंजन, संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रजापति समाज कें महिलाएं पुरुष एवं युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!