पर्यावरण को बचाना है तो अधिक से अधिक पेड़ लगाना है: आकाश, अमन

सुपौल/त्रिवेणीगंज:राजेश कुमार

पर्यावरण को बचाना है तो अधिक से अधिक पेड़ लगाना है: आकाश, अमन

बिहार/सुपौल:पेड़ पौधे का महत्व हर किसी को समझना होगा। जब तक हम और आप इसे नहीं समझेंगे तब तक पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में बढ़ाया हुआ कदम सार्थक नहीं होगा।

हर व्यक्ति को जीवन जीने के लिए पेड़ पौधा की आवश्यकता होती है ।क्योंकि हम आप पेड़ों से ऑक्सीजन लेते है। इसलिए पर्यावरण सरंक्षण को समझकर ज्यादा से ज्यादा पेड़- पौधा लगाना चाहिए ।

यह बात त्रिवेणीगंज मुख्यालय क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी निवासी सह  पार्वती साइंस कॉलेज मधेपुरा के प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार के दोनों पुत्र आकाश वर्धन एवं अमन कुमार ने अपने गांव के साथ- साथ त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र में भी पौधा रोपण कर पर्यावरण के प्रति सार्थक सोच रख कर उम्र से ज्यादा पेड़ पौधा लगा डाला।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति हो या पशु- पक्षी हर किसी को ऑक्सीजन की जरूरत होती है। बिना ऑक्सीजन के व्यक्ति एक क्षण भी जीवित नहीं रह सकता है। इसलिए ऑक्सीजन बनाने के लिए पौधा होना अत्यंत आवश्यक है।इसकी महत्ता को हर किसी को समझना चाहिए। जब तक हर व्यक्ति के अंदर पेड़ पौधों का आदर नहीं होगा तब तक पर्यावरण प्रदूषित होता जाएगा और इंसान के लिए खतरे की घंटी तेज होती जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिंदगी के हर मोड़ पर पेड़ पौधा की जरूरत पड़ती है।चाहे वह हवा की हो या पानी की हो, छाया की हो या फिर उसके फल एवं लकड़ी की बात हो।

प्रोफेसर के बड़े पुत्र अमन ने बताया कि अगर आप एक आम का पौधा रोपते हैं तो उसका फल आपके साथ आपके परिवार के लोग खाते हैं। लेकिन उससे छाया कई इंसान और पशु लेते हैं।कई पक्षियों का आशियाना भी उसी पर होता है।

आज जो प्रदूषण बढ़ रहा है। अगर पर्याप्त संख्या में पौधे लगे तो उसके दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। इसमें आकाश वर्धन में बीते कई महीनों से अपने गांव के साथ-साथ मुख्यालय क्षेत्र में महोगनी, ऑस्ट्रेलियन टीक, मलेशियन टीक, सखुआ, सागवान, युकलिप्टस, कटहल, आम आदि कई पेड़ पौधों अपने गांव के निजी जमीन  पर लगभग 10 बीघा में दस हजार पेड़ पौधे लगाया है और आगे भी लगाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!