प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया 73 वां गणतंत्र दिवस !

पटना: प्रिया सिंह

प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया 73 वां गणतंत्र दिवस !

 

बिहार/पटना: अथमलगोला प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर अथमलगोला प्रखंड परिसर, अथमलगोला थाना परिसर, बीआरसी अथमलगोला, श्री फौजदार सिंह उच्च विद्यालय, मनरेगा कार्यालय परिसर, अथमलगोला अस्पताल ,महादलित टोला अथमलगोला सहित कई जगहों पर अथमलगोला प्रखंड प्रमुख श्रीमती रीना देवी,प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री रीतिका सहाय,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो0 मोइउद्दीन,थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह की अगुआई में झंडोत्तोलन का कार्य सम्पन्न किया गया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राज किशोर सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि खलीलुल्लाह मंसूरी ,जदयू पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, संतोष सिंह पूर्व मुखिया, समाजसेवी रामानुज सिंह, पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार, मुखिया अरविंद कुमार, बौआ जी, घनश्याम सिंह मंटू, अंजनी राज सहित कई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!