सरायगढ़ में मॉल तथा विवाह भवन बनने से हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी: मंत्री नीरज कुमार

सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती

सरायगढ़ में मॉल तथा विवाह भवन बनने से हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी: मंत्री नीरज कुमार

बिहार/सुपौल: बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह सरायगढ़ में बनाए गए 5 मंजिला मॉल तथा विवाह भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय शंकर चौधरी उर्फ खोखा बाबू, सरायगढ़ भपटियाही के निवर्तमान प्रमुख विजय कुमार यादव, राघवेंद्र झा, भाजपा जिला अध्यक्ष रामकुमार राय, अनिल भगत, विजय कुमार सिंह, सुशील कुमार मोदी सहित कई प्रमुख लोग शामिल थे।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

इस अवसर पर मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि सरायगढ़ जैसे छोटे जगह पर बड़े लागत से बनाया गया मॉल तथा विवाह भवन इलाके के लोगों के लिए मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरायगढ़ में बनाया गया मॉल व्यापार का बड़ा केंद्र बनेगा। उन्होंने स्वर्गीय जगदीश प्रसाद भारती के पुत्र जयप्रकाश आनंद द्वारा बनाए गए जेपी पैलेस में उपलब्ध सुविधा की सराहना की। मंत्री ने कहा कि इस तरह के मॉल आम तौर पर बड़े शहरों में बनाया जाता है।

लेकिन पत्रकार स्वर्गीय जगदीश प्रसाद भारती के पुत्र जयप्रकाश आनंद, उसके बड़े पुत्र प्रदीप कुमार भारती, राजकुमार रोशन, पुत्री शिक्षिका बबीता कुमारी, पत्नी सागर देवी के अपने गांव के प्रति लगाव से इतना बड़ा मॉल बनाया गया है।

मंत्री ने मॉल के उद्घाटन से पहले पत्रकार स्वर्गीय जगदीश प्रसाद भारती के प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि सुपौल जिला में निर्भीक पत्रकारिता करने वाले जगदीश प्रसाद भारती के मृत्यु होने पर भी वे सरायगढ़ पहुंचे थे और उनके संस्कार कार्यक्रम में भाग लिए थे। मंत्री ने कहा कि उसी दिन स्वर्गीय जगदीश प्रसाद भारती के पत्नी सागर देवी, पुत्र प्रदीप कुमार भारती, राजकुमार रोशन ,जयप्रकाश आनंद, पुत्री बबीता कुमारी ने आने वाले समय में मूर्ति स्थापित करने की बातें कहे थे। मंत्री ने कहा कि आज स्वर्गीय जगदीश प्रसाद भारती के मूर्ति अनावरण का मौका भी उन्हीं को मिला जो बड़ी बात है।

मूर्ति अनावरण कार्यक्रम तथा जेपी पैलेस उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव, बीएन कॉलेज भपटियाही के प्राचार्य महेंद्र प्रसाद साह, रौनक कुमार, रामचंद्र शाह, बद्री नारायण यादव, अरुण कुमार महतो, निवर्तमान मुखिया सुनीता देवी, विजय कुमार यादव, चार्ली चैपलिन 2 हीरो राजन कुमार मुंबई ,बलराम प्रसाद सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर जेपी पैलेस में दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुंबई से आए चार्ली चैपलिन 2 ने बिना कुछ बोले विभिन्न प्रकार के संकेतों के माध्यम से लोगों को हंसाने का काम किया। हास्य कलाकार चार्ली चैपलिन 2 इस इलाके में पहली बार पहुंचे थे। उन्होंने मंच पर जाकर भी अपना करतब दिखाया जिसे देख लोग काफी आनंदित हो रहे थे। पत्रकार स्वर्गीय जेपी भारती के मूर्ति अनावरण तथा जेपी पैलेस के उद्घाटन के अवसर पर भोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें इलाके भर से प्रमुख लोग बारी बारी से आ कर भाग लेते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!