श्रीमती सुनीता को कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के द्वारा दीवाल घड़ी देकर उत्साहित किया गया !

abhishek kumar shingh

सिमराही: सुरेश कुमार सिंह

श्रीमती सुनीता को कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के द्वारा दीवाल घड़ी देकर उत्साहित किया गया !

श्री अन्न के मूल्य सम्बंध में प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित, किसानों को मिला जागरूकता लाभ !

बिहार/सुपौल: वर्ष 2023 को मिलेट्स के महत्व को देखते हुए किसानों के बीच में मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के ख्याल से छातापुर प्रखंड परियाही आदिवासी टोला में श्री अनाज के विभिन्न व्यंजन बनाने पर एक प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आदिवासी महिला एवं पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तथा मड़वा,ज्वार बाजरा के द्वारा विभिन्न व्यंजनों जैसे लड्डू, बिस्कुट, हवा मीठा, पराठा, नमकीन, दही बड़ा, बालूशाही इत्यादि व्यंजनों को बनाकर दिखाया तथा स्वादिष्ट होने के नाते उपस्थित लोगों को खाने के लिए दिया गया तथा उनसे फीडबैक भी लिया गया, लोगों ने इसके बारे में काफी दिलचस्पी दिखाई।

श्रेष्ठ महिला के रूप में श्रीमती सुनीता को कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के द्वारा दीवाल घड़ी देकर उत्साहित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने का श्रेय कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान मनोज कुमार, वैज्ञानिक मोहम्मद नाजिम अख्तर, वैज्ञानिक निलेश कुमार के द्वारा शानदार किसानों को जागरूकता हेतु प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में 105 कृषकों ने भाग लिया। डॉ मनोज कुमार ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों के बीच में कुपोषण समस्या बनी है और इस समस्या को देखते हुए मोटे अनाज के ही सेवन करना सही होता है। कृषि वैज्ञानिक मनोज कुमार ने बताया कृषि विज्ञान केंद्र राघोपुर में मडवा बीज उत्पादन किया गया है और सुपौल जिला के सभी किसानों को निशुल्क दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मड़वा खेती के लिए सुपौल जिला का बिहार राज्य में पहला स्थान आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!