तारापुर विधानसभा क्षेत्र के संग्रामपुर प्रखंड का दौरा किए विधान पार्षद संजय कुमार सिंह !

मुंगेर: सोनू झा

तारापुर विधानसभा क्षेत्र के संग्रामपुर प्रखंड का दौरा किए विधान पार्षद संजय कुमार सिंह !

बिहार/मुंगेर: तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन जदयू के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद संजय सिंह के द्वारा गुरुवार को संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान वे सर्वप्रथम प्रखंड क्षेत्र की सीमा अंतर्गत दादरी जिला पंचायत के 30 गांव में जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल नयन सिंह के आवास पर पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधान पार्षद श्री सिंह का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे सरकटिया ,चंदनिया, नवगाई,सहौड़ा, रामपुर, चांदपुरा होते हुए बड़ौनियां गांव पहुंचे। जहां बढौनिया पंचायत के मुखिया वीर कुंवर के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों के द्वारा स्वागत किया गया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहा कि जदयू सरकार को किसी बैसाखी की आवश्यकता नहीं है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार न्याय के साथ विकास की अपनी संकल्प यात्रा को पूरी कर रही है। भ्रष्टाचार के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति पूरी तरह कायम है। भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। सरकार आपको बिहार में पूरी तरह से प्रतिबंधित कर राज्य में कानून का साम्राज्य स्थापित किया गया है यही कारण है कि आज पूरे प्रदेश में लगातार राज्य में चारों तरफ सड़क एवं पुल पुलिया का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बिहार का गौरव बढ़ा है।

विधान पार्षद श्री सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पूर्व के सरकार में जो जंगल राज कायम था। दिनदहाड़े अपहरण, लूट, हत्या एवं बलात्कार की घटनाएं आम हो चुकी थी। लोगों में इस कदर भय व्याप्त था कि दिन में भी घर से निकलने के पहले 100 बार सोचते थे। परंतु जब से जदयू की सरकार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में सत्ता पर आसीन हुई तब से अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया गया। आज स्थिति यह है कि शहरों को छोड़ गांव की बालिकाएं धड़ल्ले से दिन हो या रात सड़कों पर निकल रही है।

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान जदयू नेता निर्मल कुमार सिंह, जदयू के पूर्व प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल नयन सिंह, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अनुरंजन सिंह, विधायक प्रतिनिधि जय प्रकाश सिंह, पूर्व मुखिया पंकज सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अमित चंद्रा, अरविंद कुमार सिंह, अमरिंदर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!