जदयू महिला प्रकोष्ठ की चौथी बार जिलाध्यक्ष बनी पूनम !

abhishek kumar shingh

सिमराही: सुरेश कुमार सिंह

जदयू महिला प्रकोष्ठ की चौथी बार जिलाध्यक्ष बनी पूनम !

बिहार/सुपौल: जनता दल यूनाइटेड के महिला प्रकोष्ठ की चौथी बार जिलाध्यक्ष पूनम देवी को मनोनीत किया गया है। इसको लेकर बिहार प्रदेश के जनता दल यूनाइटेड के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्वेता विश्वास ने एक पत्र जारी किया है। जारी पत्र में कहा कि चयनित सभी जिलाध्यक्ष को 15 दिनों के भीतर जिला कार्यकारिणी एवं विभिन्न प्रखंडों में अध्यक्ष मनोनित करने का निर्देश दिया गया है।


इधर, चौथी बार जिलाध्यक्ष मनोनित होने पर पूनम देवी को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच खुशी का माहौल है।
मनोज यादव, जदयू जिला महासचिव नूर आलम, राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रो. कमल प्रसाद यादव, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष नरेन्द यादव, बैधनाथ प्रसाद रौशन, अर्जुन जायसवाल, मितन प्रसाद यादव, दीपक चौधरी, चंदेश्वर साह, रविन्द्र विश्वास, कृष्ण कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!