जुवेनाइल बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट के स्थानांतरण पर दी गई विदाई !

सुपौल: सुनील कुमार

जुवेनाइल बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट के स्थानांतरण पर दी गई विदाई !

बिहार/सुपौल: सुपौल जुवेनाइल बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्रा का स्थानांतरण पटना सिविल कोर्ट में हो गया है। स्थानांतरण के बाद आज जुवेनाइल बोर्ड में विदाई समारोह का आयोजन कर स्थानांतरित जज विवेक कुमार मिश्रा को विदाई दी गई।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

बोर्ड के सदस्य भगवान पाठक के नेतृत्व में उपस्थित अतिथियों ने जज को माला, पाग, चादर, बुके से सम्मानित कर विदाई दी गई। साथ ही स्थानांतरित जज के 3 वर्षों के कार्यकाल को याद किए।

मौके पर सदस्य भगवान पाठक ने बताया कि 3 साल के कार्यकाल में प्रधान मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्रा ने कई महत्वपूर्ण फैसला सुनाकर किशोर न्याय परिषद सुपौल में अपना एक लकीर खींचा है। इन्होंने 3 साल के कार्यकाल में 265 वादों का निष्पादन किया है। साथ ही 54 वादों में किशोर को सजा सुनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!