थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण !

सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती

थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण !

 

बिहार/सुपौल: भापटीयाही थाना परिसर में शनिवार के दिन विजय कुमार सिंह के सौजन्य से वृक्षारोपण किया गया। जिसमें 20 जगहों पर फलदार वृक्ष लगाए गए। वृक्षारोपण का कार्य अंचलाधिकारी जय राम प्रसाद सिंह, थाना अध्यक्ष राघव शरण, विजय कुमार सिंह आदि ने किया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

इस दौरान विजय कुमार सिंह ने कहा कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह काफी दिनों से उनके द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस के अवसर पर कई जगहों पर वृक्षारोपण किया गया। विजय कुमार सिंह ने कहा कि थाना परिसर में वृक्षारोपण करने से लोगों के बीच भी संदेश जाएगा और गांव के लोग भी अपने-अपने जगह पर वृक्षारोपण कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्य में अंचलाधिकारी तथा थाना अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य शरीक हुए। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि प्रत्येक गांव में जनप्रतिनिधि वृक्षारोपण के प्रति आगे बढ़े ताकि प्रखंड क्षेत्र हरा भरा दिखाई दे।

वृक्षारोपण के बाद अंचलाधिकारी ने कहा कि यह सराहनीय बात है की पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए लोग वृक्षारोपण कार्य को महत्व दे रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अनुरोध किया कि वह सब इस कार्य में आगे बढ़े ताकि आने वाले समय में पर्यावरण के खतरा को दूर रखा जा सके।

थाना अध्यक्ष ने कहा की वृक्षारोपण बहुत महत्वपूर्ण है और इसको अधिक से अधिक लोग करें। सड़क तालाब नहर आदि के किनारे वृक्षारोपण करने से एक साथ कई लाभ मिलते हैं। वृक्षारोपण कार्य के दौरान मोहम्मद खलील, रूपेश कुमार सिंह, ओम नारायण सहित अन्य लोग भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!